आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज में नगर पंचायत की ओर से कुल ग्यारह सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन देखरेख के अभाव में कई शौचालय बंद पड़े हैं। नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर के समीप, तहसील परिसर स्थित सुलभ शौचालय, मसीरपुर तिराहा सहित कई स्थानों पर बने शौचालयों गंदगी और जाम होने के चलते बंद पड़े हैं। वहीं तहलील परिसर में पुराना जर्जर शौचालय के कभी भी धाराशायी होने से बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। सुलभ शौचालयों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की लापरवाही का खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: पांच वर्षों से जर्जर सामुदायिक शौचालय बनी शोभा की वस्तु नगर के पारस सोनकर , लालबहादु...