आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को इस्लामपूरा के पास से एमएलसी चुनाव के दिन बंदी के दौरान शराब बेच रहे दो सेल्समैन को पकड़ा। उसके पास से 51 टेट्रा पैक शराब और 520 रुपये नकदी बरामद की गई। दोनों सेल्समैन बाइक से क्षेत्र में शराब बेच रहे थे। एमएलसी चुनाव को लेकर गुरुवार को जनपद में शराब की बिक्री पर पाबंदी थी। मुबारकपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुबारकपुर कस्बा के बावन बीघा मैदन, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास दो लोग देसी शराब बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से संजय चौहान और प्रेमचंद निवासी प्यारेपुर थाना मुबारकपुर को पकड़ लिया। उनके पास से 51 टेट्रा पैक अवैध देस शराब, बिक्री के 520 रुपये और घटना में प्रयुक्त...