Azamgarh News: बंदियों को बार-बार अदालत ले जाने की व्यवस्था होगी खत्म
आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को पेशी के लिए बार-बार अदालत ले जाने की व्यवस्था जल्द ही खत्म होगी। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जेल के अंदर से ही सभी बंदियों की वर्चुअल पेशी कराई जाएगी। इसके लिए आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के सभी जेलों में तीन चरणों में वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष बनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में आजमगढ़ जिले में सात वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष का निर्माण बैरकों में किया जा रहा है। जबकि द्वितीय चरण में 18 और तृतीय चरण में तीन वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष बनेंगे। इस प्रकार से शासन के निर्देश पर सभी जेलों में कुल 28 वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष बनाए जाएंगे। हॉल का निर्माण कराने के बाद अलग-अलग केबिन बनाकर वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष बनाए जाएंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.