आजमगढ़, अगस्त 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़ । नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदरों के आतंक से आजीज आ चुके नगर वासियों ने जिला व नगर प्रशासन से निजात दिलाने की मांग की है। नगर के कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, पल्हनी, बेलइसा, रैदोपुर, चौक समेत कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक इस कदर बना हुआ है कि लोग उनसे काफी डरे व सहमे हुए रहते हैं। लोगों का कहना है कि भोर से लेकर पूरी रात तक बंदरों की धमा चौकड़ी बनी रहती है। घरों में घुसकर खाने-पीने के सामान उठा ले जाते हैं। छतों व घर के बाहर सुखने के लिए फैलाए गए कपड़े आदि भी फाड़ देते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू इतना ही नहीं राह चलते लोगों पर भी बंदर अटैक कर दे रहे हैं। बंदरों ने कई लोगों को काटकर जख्मी भी कर दिया है।

हिंदी हिन...