आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फ्लैट दिलाने के नाम पर 20.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने दंपति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि आरोपी नरेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी निशा और हरेंद्र उपाध्याय ने साजिश के तहत उन्हें विश्वास में लिया और दिल्ली में स्थित एक फ्लैट दिलाने की बात कही। आरोपियों पर विश्वास करते हुए उसने अलग-अलग तिथियों में रुपये दिए। पीड़ित ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह फ्लैट हरिश्चंद्र गुप्ता की पुत्री निशा के नाम से था। फ्लैट के लिए उसने हरिश्चंद्र गुप्ता के खाते में सात लाख रुपये, बेटी निशा के खाते में एक लाख रुपये दिए। इसके अलावा नरेंद्र...