आजमगढ़, अक्टूबर 19 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज बाजार में दशहरा को पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए रविवार को सीओ सदर ईश्वर गुर्जर और थानाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर गुर्जर ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल समितियों को पहले से निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना होगा। सभी समितियां पंडालों में सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दशहरा पर्व को लेकर अरवल में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत यह भी पढ़ें- Chatra News: अष्टम...