Azamgarh News: फेसबुक पर आपत्तिजनक संदेश भेजने पर मुकदमा
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसने महिला के फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजा था। रानी की सराय थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कि उनकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर आरोपी की ओर से आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजे गए थे। इस संबंध में पीड़ित से एनसीआरपी पोर्टल और साइबर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने आरोपी सौरभ राय निवासी इसरापार थाना जीयनपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.