आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवां बाजार में गुरुवार सुबह हैंडपंप पर फिसलकर गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। वह पानी लेने के लिए गया था। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 52 वर्षीय शमशेर राजभर पुत्र स्व. जीत्तू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह गुरुवार की सुबह कुशवां बाजार गए थे। बाजार में वह एक हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गए थे। अचानक पैर फिसलने से गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आस-पास मौजूद ग्रामीण उन्हें एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शमशेर की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शमशेर की एक पुत्री शालू और दो पुत्र पंकज एवं करन हैं। दोनों परदेस में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दीदारगंज थानाध...