Azamgarh News: फिटनेस फेल आठ स्कूली बसों समेत नौ वाहन सीज
आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। परिवहन विभाग ने सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर फिटनेस फेल आठ स्कूली बसों समेत नौ वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वाहनों पर तीन लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल यादव ने बताया कि तहबरपुर, रानी की सराय, गोसाईं की बाजार और कंधरापुर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना संचालित आठ स्कूली बसों को सीज कर दिया गया। इन बसों पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कंधरापुर क्षेत्र में बिना परमिट दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस भी पकड़ी गई। बस को सीज करते हुए उस पर दो लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.