आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों के खून-पसीने से तैयार फसलों को पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों की रखवाली के लिए क्षेत्र के किसान रतजगा करने को मजबूर हैं। वहीं, शासन के निर्देश के बाद भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के बजाए जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। सड़क से लेकर गांवों में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर पशुआश्रय स्थल भेजने के लिए शासन की ओर से सख्त निर्देश जारी हुआ है। इसके लिए अभियान भी चलाया गया था। जिन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निराश्रित पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे कागजों में ही खानपूर्ति करने में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: खादर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा ग्रामीणों का कहना ...