Azamgarh News: फर्जी भर्ती गिरोह के सरगना पर इनाम की राशि बढ़कर हुई 50 हजार
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अर्द्धसैनिक बलों में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे मुख्य सरगना विद्यासागर पर इनाम की घोषित राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। इनाम की धनराशि बढ़ने के बाद पुलिस की विशेष टीम आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक युवकों ने शिकायत दर्ज कराई है। इन युवकों से भी करीब 50 लाख रुपये वसूले गए थे। जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी विद्यासागर के खिलाफ 14 अगस्त 2019 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के आलो थाने में भी ठगी का मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.