आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक आश्रित में सरकारी नौकरी और पैतृक संपत्ति पर अवैध अधिकार हासिल करने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी गौतम ने आरोप लगाया कि उसके पिता स्व. मुन्नीलाल की पहली शादी चंपा देवी के साथ हुई थी। चंपा देवी वाराणसी मंडल में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी थीं। उनके बच्चे नहीं थे। जून 2000 में उनका निधन हो गया। इसके बाद गौतम के पिता ने कुसुम देवी से दूसरी शादी की। जिससे गौतम, ज्योती और राजू पैदा हुए। गौतम के पिता मुन्नीलाल का निधन हो गया। गौतम राजस्व विभाग में पिता के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए गया तो पता चला की गांव के रामदरश ने...