आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना की पुलिस ने फर्जी खतौनी के जरिए भूमि बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को पुलिस ने बरामदपुर पुलिया के समीप से गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी निवासी दुर्गेश कुमार पांडेय ने फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख रुपये की हुई कथित ठगी करने के मामले में अहरौला थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। अहरौला थाना की पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला थानाध्यक्ष क...