आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फर्जी आधार कार्ड पर खाता खुलवाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और महराजगंज थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य को रविवार की रात में बजरंग नगर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए साइबर अपराधी के पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और 1220 रुपये नकदी बरामद की गई है। महराजगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया साइबर अपराधी विकास यादव पुत्र राकेश यादव ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज का निवासी है। मुकदमे की जांच में प्रकाश में आया कि पकड़ा गया साइबर अपराधी अपने भाई आकाश यादव, राजू निषाद और मोहन त्रिपाठी समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से ने...