Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला राजगीर का शव
आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय में बुधवार की सुबह कमरे में राजगीर का फंदे से लटकता शव शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक राजगीर का काम करते थे। पिता हरिनाथ ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह काम से घर लौटे और परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। पत्नी संग घर के बरामदे में सो रहे थे। परिवार लोग कुछ दूर दूसरे मकान में थे। सुबह जब पत्नी उठी तो अशोक बिस्तर पर नहीं थे। वह उन्हें इधर-उधर ढूंढने लगी। कमरे में जाकर देखा तो उसका शव चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसके बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.