आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: सरायमीर,हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे पत्थर डेढ़ वर्ष पहले टूटकर गायब हो गए। जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अधिकारी उदासीन बने हैं। सरायमीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लाखों की लागत से पत्थर लगाए गए थे। प्लेटफार्म बनने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच भी की थी। डेढ़ वर्ष बाद ही प्लेटफार्म पर लगे पत्थर टूटकर उखड़ने लगे और गड्ढे बन गए। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है। कुछ ही दिन के बाद स्टेशन के निर्माण की पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रबंधक आशीष जैन ने जांच की। उन्होंने मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पत्थर ...