Azamgarh News: प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गिरफ्तार
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में शनिवार की सुबह युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस की सूझ-बूझ से दोपहर बाद युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया।
प्रेम कहानी की शुरुआत जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के अलीनगर मोहल्ला निवासी अजीम एक युवती से प्रेम करता था। वह संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। युवक का आरोप है कि वह प्रेमिका के बैंक खाता में रुपये भी भेजता था। वह दो माह पूर्व खाड़ी देश से घर आया था। उसकी प्रेमिका की शादी परिवार के लोगों ने दूसरे स्थान पर तय कर दी है। जिससे आहत युवक शनिवार की सुबह अजमतगढ़ के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी की जिद करने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.