Azamgarh News: प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दीक्षारंभ की शुरुआत
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवां में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रकाश यादव द्वारा कराई गई। संचालन डॉ. आकांक्षा तिवारी ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। समापन सत्र में वरिष्ठ प्राध्यापकों और अधिष्ठाता द्वारा छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रो. उत्कर्ष त्रिपाठी ने विद्यार्थी जीवन के मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रहने, संयमित जीवन जीने और कड़ी मेहनत कर महाविद्यालय व अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.