Azamgarh News: प्रतियोगिता से स्वास्थ्य रिपोर्ट लेकर लौटीं बेटियां
आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर के फैसिलिटी सेंटर में चल रहे चार दिवसीय 'मां-बेटी सम्मेलन' का शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सकीय परामर्श और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने वाली 100 छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिपोर्ट वितरित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सात अगस्त को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की स्वास्थ्य एवं रक्त जांच की गई थी। इसका उद्देश्य एनीमिया, पोषण संबंधी कमियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करना था। समापन अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.