आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। रानी की सराय रेलवे स्टेशन पर दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान देने वाली महिला पंचायत सहायक के पिता ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दी थी। पति ने मारपीट कर उसे मंगलवार को मायके लाकर छोड़ दिया था। वह बच्चों के साथ अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर गांव निवासी भीमा यादव की बेटी 30 वर्षीय खुशबू यादव की शादी मई 2022 में तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी। उसके दो बेटे तीन वर्षीय वैदिक और एक वर्षीय आदिविक थे। खुशबू बचपन से अपने ननिहाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव में रहती थी। उसकी शादी भी ननिहाल से हुई थी। वह अपने मायके भवतर गांव म...