आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जनगणना-2027 के लिए लालगंज और निजामाबाद तहसील में चल रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रश्नावली, डिजिटल माध्यम से सूचनाओं के संकलन तथा आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना संबंधी प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस अवधि में निवासी निर्धारित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जनगणना 2027: कर्मचारियों के मु...