आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला पोस्ट ऑफिस में लगातार पांच दिनों तक काम प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को कामकाज शुरू होने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग आधारकार्ड बनवाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए डाकखाना पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर ग्राहक घंटों लाइन में खड़े नजर आए। अहरौला पोस्ट ऑफिस दो दिनों तक अवकाश के चलते बंद था। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि तीसरे दिन जब पोस्ट आफिस खुली तो सर्वर ही बाधित हो गया। तीन दिनों तक डाकखाने का सर्वर काम नहीं करने से आधारकार्ड समेत अन्य जरूरी कार्य नहीं हो सके। जिससे क्षेत्र के उपभोक्ता पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाने को मजबूर रहे। उपभोक्ता आनंद गुप्ता ने बताया कि पांचवें दिन मंगलवार की सुबह जब पोस्ट आफिस खुली तो सर्वर चलते हुए मिला। खबर मिलते ही डाकखाने...