Azamgarh News: पोखरे में डूबने से बालिका की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में खेलते समय पोखरे में गिरने से बालिका की डूबकर मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलहनी गांव निवासी प्रदीप निषाद की सात वर्षीय पुत्री सोनी गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान वह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पोखरे के पास पहुंच गई। खेलते समय अचनाक पोखरे में गिर गई। काफी देर तक सोनी के दिखाई नहीं देने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की पूरी रात तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे पोखरे के पानी में सोनी का शव उतराया मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.