आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उंचेगांव कलीचाबाद गांव में रविवार की दोपहर पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। गांव के पोखरा में नहाने के लिए दोनों दोस्त गए थे। डूब रहे दोस्त को बचाने में दूसरा भी डूब गया। करीब आधा घंटा बाद गांव के लोगों ने तलाश कर दोनों के शव को बरामद किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दोस्तों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उंचेगांव कलीचाबाद गांव निवासी 15 वर्षीय अंशु मौर्या पुत्र आशुतोष मौर्या और 14 वर्षीय अल्तमस पुत्र फकरे आलम कक्षा नौ के छात्र थे। दोनों गांव के एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे। दोनों में मित्रता थी और अक्सर साथ रहते थे। रविवार को विद्यालय की छुट्टी थी, दोपहर साढ़े बारह बजे दोनों घर से एक स...