आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहिला तितिलियापार गांव में बुधवार की शाम पोखरे में डूबने से किशोर की मौत हो गई। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहिला तितिलियापार गांव निवासी 15 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश बुधवार की शाम घर से 200 मीटर की दूरी पर पोखरा के पास शौच करने के लिए गया था। काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। शाम को गांव के अन्य बच्चे पोखरी के पास पहुंचे। इस दौरान उसका शव उतराया मिला। जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अतुल का शव पोखरी से बाहर निकाला। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाई और एक बहन में छोटा था। घटना के बाद ...