आजमगढ़, जुलाई 11 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज-मऊ रेल मार्ग पर ग्राम पंचायत पैकौली में स्थित रेलवे समपार संख्या 23-सी पर निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हल्की बारिश होते ही वैकल्पिक रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं。

समस्या का विवरण सिधारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैकौली में रेलवे समपार संख्या 23-सी पर रेलवे विभाग ने आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता तो उपलब्ध कराया है, लेकिन उस पर अब तक अस्थायी सोलिंग नहीं कराई है। जिसके चलते बारिश के दौरान रास्ता फिसलनयुक्त और दलदली हो जाता है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यदि किसी बीमार मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस...