आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में गुरुवार की शाम पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके मिले युवक के शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो गई। शुक्रवार को थाने पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। वह सप्ताह भर से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मृत युवक के शव की पहचान 28 वर्षीय अंकित यादव पुत्र स्व. इद्रभान यादव के रूप में हुई। वह अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घिनहापुर उर्फ घिनहा पोखरा गांव का निवासी था। अंकित के फुफेरे भाई दयानंद यादव निवासी भीखपुर ने बताया कि वह 15 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पेड़ से लटके युवक के शव की दूसरे दिन हुई शिनाख्त गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा था। वह अक्सर परिजनों को कुछ बताए बगैर घर से चला ...