Azamgarh News: पेड़ से लकड़ी तोड़ने गया युवक नदी में डूबा, मौत
आजमगढ़, सितम्बर 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार को नदी के किनारे लकड़ी तोड़ने गया युवक नदी में डूब गया। दूसरे दिर रविवार को सुबह उसका उतराया हुआ शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बीरू शनिवार की शाम को घर से लकड़ी तोड़ने के लिए निकला था। वह गांव में तमसा नदी के किनारे चला गया। नदी के किनारे पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने देखा तो शोर मचाया। गांव के लोग पहुंचे, नदी में तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह नदी में उतराया हुआ शव मिला। मृत बीरू की एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.