आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने से पेंशनरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जटिलताओं और तकनीकी दिक्कतों के चलते बड़ी संख्या में चिकित्सा बिलों का भुगतान अटक गया है। इस समस्या पर सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला शाखा के नेतृत्व में पेंशनरों ने कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला संगठन के मुख्य संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि शासन की ओर से नौ सितंबर 2026 को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया गया था। यह भी पढ...