आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़। पूर्व सांसद स्व. रामकृष्ण यादव की पत्नी विमला देवी का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन पर सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने गुरुवार की शाम को उनके आवास पर पहुंच कर दिवंगत विमला देवी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। पूर्व सांसद स्व. रामकृष्ण यादव के पुत्र मनोज कृष्ण यादव एवं अजय कृष्ण यादव सहित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व सांसद के भाई बालकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, राजेश यादव, रामकुमार यादव, राज कुमार यादव, ब्रजेश यादव, विक्रम, विवेक, रतिभान यादव, बालकृष्ण यादव, जन्मेजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: सपा के ...