Azamgarh News: पूर्व नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का निधन
आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का मंगलवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। शाम को नगर के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राजनैतिक दलों के साथ ही बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष 61 वर्षीय शीला श्रीवास्तव काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नगर स्थित कुर्मी टोला आवास पर लाया गया। सूचना मिलते राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी शव यात्रा निकाली गई। पार्थिव शरीर को लेकर लोग नगरपालिका कार्यालय आए। प्रभारी ईओ, नगरपालिका अध्यक्ष, सभासदों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.