आजमगढ़, अक्टूबर 18 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र को लेकर सरायमीर कस्बे में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजारों में आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। कहीं रंग-बिरंगी सजावट की जा रही है, तो कहीं कारीगर अपनी कला और हुनर से पंडालों को भव्य रूप देने में जुटे हैं। पंडालों को तैयार करने के लिए जौनपुर, मऊ, गंभीरपुर और कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं।कस्बे में हर साल डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जाते हैं। इस वर्ष भी विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ सरायमीर के बड़ी महारानी जी चौक समिति की ओर से बनाए जा रहे पंडाल को आकर्षक रूप देने के ...