Azamgarh News: पुल का अप्रोच मार्ग धंसा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका
आजमगढ़, सितम्बर 21 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चड़ई गांव में बने तमसा नदी पर पुल के अप्रोच मार्ग के दोनों हिस्से की सड़क धंस गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग को इस संबंध मेंअवगत कराया, लेकिन विभागीय अधिकारी मुक दर्शक बनकर किसी बड़े हादसे के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं। रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव होते हुए पीच मार्ग गया है। चड़ई गांव के पास स्थित तमसा नदी पर पुल बना है। यह मार्ग ग्राम चड़ई, विट्ठलपुर, हुसामपुर, अल्लीपुर,मुहम्मदला, विशेषरपुर, रानीपुर के अलावा भदुली होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ता है। इस पुल के बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की दूरी करीब 15 किमी कम हो गई है। इस पुल से सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का आवागमन होता है।
आप्रोच मार्ग की स्थिति क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.