Azamgarh News: पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
आजमगढ़, सितम्बर 5 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुलिस परिवार के बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुतियां से उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही 'जय श्रीकृष्ण' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.