आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे 'क्षितिज सप्ताह' का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 'क्षितिज सप्ताह' का आयोजन किया गया था। जिसमें खेल और सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान बच्चों और प्रतिभागियों के बीच विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक एवं बौद्धिक खेल डिबेट (वाद-विवाद), एक्सटेंपोर (आशुभाषण), क्विज, सिंगिंग (गायन) और ड्राइंग (चित्रकला)। ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक्स, इंडोर एवं आउटडोर खेल में 100...