आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुशामपुर बड़ागांव नहर पुलिया के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो सगे भाई घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार बरामद किया। दोनों घायल भाई सराफा की दुकान में हुई चोरी के आरोपी हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास पुलिस टीम का सामना सराफा की दुकान में हुई चोरी के आरोपियों से हुआ। यह भी पढ़ें- Rampur News: भैंस लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ...