Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के गौरागहनी के पास शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अंतर्जनपीय पशु तस्कर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के चार मवेशी, पिकअप, तमंचा-कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे शनिवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि पिकअप वाहन से पशु चोरी करने वाले दो शातिर अपराधी चोरी के पशुओं को लेकर सिकरौर, मार्टिनगंज होते हुए जौनपुर के मड़ियाहू पशु बाजार की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नोनारी के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन सवार लोगों ने बैरियर तोड़कर तेजी से वाहन भगाने का प्रयास किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.