आजमगढ़, जुलाई 16 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को पुलिस ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर जांच की। दो घंटे तक चली जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र संबंधित पटल के बाबूओं से पूछताछ के साथ ही कंप्यूटर की छानबीन की। इस दौरान संदिग्ध कर्मचारियों और संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ भी की गई। मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने जन्म प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित रिकॉर्ड, ऑनलाइन प्रविष्टियों और अन्य अभिलेखों का मिलान किया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं नियमों की अनदेखी कर फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र तो जारी नहीं किए गए। कंप्यूटर ऑपरेटर से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। साक्ष्यों को सुरक्षित...