Azamgarh News: पुलिस ने ठगी के रुपये कराए वापस
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने कम दाम में सोना और आईफोन दिलाने के लालच में हुई साइबर ठगी की घटना में पीड़िता को चार हजार रुपये वापस कराए हैं। रौनापार थाना क्षेत्र की पीड़िता को साइबर ठगों ने सस्ता सोना और कम मूल्य में आईफोन देने का लालच देकर 69000 हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़िता की शिकायत पर 19830.76 रुपये होल्ड कराए गए। पुलिस की साइबर सेल ने होल्ड कराए गए रुपये में से चार हजार रुपये पीड़ित के खाता में जमा कराया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर ठगी के शिकार को 22,620 रुपये वापस मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.