Azamgarh News: पुरानी पेंशन समेत 14 मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। डीआईओएस कार्यालय में पुरानी पेंशन समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के तत्वावधान में शिक्षकों ने गुरूवार को धरना दिया। धरने के बाद शिक्षकों सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। संगठन के जनपदीय संरक्षक जनार्दन सिंह ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों ने लंबे संघर्ष और जेल यात्राएं कर कई अधिकार हासिल किए थे, लेकिन समय के साथ वे उपलब्धियां छिनती चली गईं। उन्होंने युवा शिक्षकों से संघर्ष के लिए आगे आने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य जीतबहादुर यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को जाति-बिरादरी के आधार पर बांटने की कोशिशें नुकसानदायक हैं। उन्होंने शिक्षकों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत संगठन का साथ देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.