आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: सगड़ी। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता सभागार में बार के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे की मंगलवार को 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष को नमन कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्व. चंद्रशेखर दूबे सगड़ी अधिवक्ता संघ के पांच बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मड़िकेश्वर मिश्रा, अनिल सिंह, वेदप्रकाश राय, ओंकार नाथ त्रिपाठी ने भी उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन शुकदेव दूबे, पंकज द्विवेदी, राधेश्याम मिश्रा, संजय राय, तेज बहादुर सिंह, अनिल सिंह, मुकेश राय, विंध्यवासि...