Azamgarh News: पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा संभालेंगे पीआरडी जवान
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्हें आठ-आठ घंटे ड्यूटी करनी होगी। पहले चरण में राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ और अजमतगढ़ की सुरक्षा का कमान पीआरडी जवानों के हवाले होगी। शासन की तरफ से दोनों विद्यालयों में तैनाती के लिए अनुमति मिली है। दोनों विद्यालयों में तीन-तीन पीआरडी के जवान तैनात किए जाएंगे। जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ और अजमतगढ़ को पीएम श्री बनाया गया है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, फर्नीचर समेत अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामानों की सुरक्षा को लेकर हमेशा विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाचार्य परेशान रहते थे। विभागीय अधिकारियों की मांग पर शासन की तरफ से तीन-तीन पीआरडी जवानों की तैनाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.