आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर डीएम डीएम रविंद्र कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि जिले में 30 केंद्रों पर 13344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन...