आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी घपलू नट पिता की मौत के बाद महावत बना था। वह दस माह से असवनिया गांव निवासी शिवली सिंह के यहां रहकर उनके हाथी का देखभाल करता था। उसकी मौत के बाद मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। विशुनपुर गांव निवासी घपलू उर्फ छपलू नट के पिता जन्ना नट महावत थे। करीब 10 वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद घर का भरण-पोषण करने के लिए घपलू ने महावत का काम संभाला। वह करीब दस माह से बरदह क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी यशवंत सिंह उर्फ शिवली सिंह के हाथी की महावत के रूप में देखभाल कर रहा था। 17 सितंबर को घपलू हाथी लेकर वाराणसी के रामनगर में रामलीला में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ विशुनपुर गांव के ही मुकतार पुत्र नरायन और उनका बेटा नौशाद भी ह...