Azamgarh News: पिकअप पर लदे पांच बैल बरामद, पशु तस्कर वाहन छोड़कर भागे
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात को अकबेलपुर अंडरपास के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को देखकर पिकपअ चालक टोल प्लाजा का बैरियन तोड़ दिया। कुछ दूर जाने के बाद पिकपअ पर सवार दो पशु तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप पर लदे पांच बैल, फरार पशु तस्कर का एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया। बरामद गोवंशों को पुलिस ने सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका परीक्षण कराया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.