Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
आजमगढ़, अगस्त 31 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के मदरसा बैतूल उलूम के पास रविवार की शाम सड़क पर गड्ढा होने से बाइक अनियंत्रित हो जाने से सामने से आ रहे पिकअप से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैजना गांव निवासी 22 वर्षीय यासीन पुत्र रियाजुद्दीन हिफ्ज का छात्र था। वह रविवार को गांव के 20 वर्षीय सलमान पुत्र अनीस के साथ बाइक से सरायमीर आया था। शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सरायमीर कस्बा के मदरसा बैतूल उलूम के पास पहुंचे थे। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढे में भरे पानी से बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.