Azamgarh News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव में शनिवार की दोपहर घर के पास खेल रह बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बालक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी नौवरार देवारा करखिया (निबियहवा) गांव निवासी पांच वर्षीय अंश पुत्र प्रदीप पासवान शनिवार की दोपहर घर से 100 मीटर की दूरी पर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। गांव के बच्चे अपने घर चले गए। अंश के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने आशंका जताते हुए पानी से भरे गड्ढे में तलाश की। करीब एक घंटे बाद बालक का शव मिला। वह दो भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.