Azamgarh News: पाइप लाइन बिछी, पर गांवों तक नहीं पहुंचा पानी
आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: जहानागंज,हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज विकास खंड क्षेत्र के आधा दजन गांवों में हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन आज तक नियमित रूप से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के रामपुर, कादीपुर, धरवारा, तुलसीपुर, मुस्तफाबाद सहित कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति के लिए सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़कें नहीं बनाई गईं। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। आए दिन राहगीर, बाइक सवार एवं स्कूली बच्चे इन गड्ढों के गिर कर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पानी टंकी बनी शोभा की वस्तु, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.