Azamgarh News: पांच लाभार्थियों को 7.67 लाख की मदद
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। चीनी मिल सठियांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का गुरुवार को समाप्त हो गया। श्रम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिल कर्मचारियों, आस-पास के निर्माण श्रमिकों और अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की गईं। जीएम विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत पांच श्रमिकों और उनके आश्रितों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 7,67,166 रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इनमें निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना और शिशु, मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के लाभार्थी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: स्वास्थ्य शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.