आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को आदि शक्ति मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की मंदिरों और घर-घर आराधना की गई। घरों में भक्तों ने भी विधि विधान से पूजा अर्चना खुशहाली की कामना की। नगर के दक्षिणमुखी मंदिर में मां दुर्गा की पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। स्कंदमाता को नारंगी रंग की पोशाक और केले का भोग पसंद है। मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता के नाम से विख्यात है। मान्यता है कि देवी स्कंदमाता कार्तिकेय और गणेश की मां हैं। गणेश जी मानसपुत्र है और कार्तिक जी गर्भ से उत्पन्न हुए। ताड़कासुर का वध करने के लिए देवी पार्वती एवं शंकर जी ने विवाह किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: मंदिरों में पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा हुई उनसे कार्तिकेय उत्पन्न हुए और उन्होंन...